वायरल न्यूज़

ट्रेन में BSF के जवानों ने जमाया महफिल, सफर के दौरान गाया देशभक्ति गीत, हर एक भारतीय के दिल को छू गया यह Video

सोशल मीडिया पर BSF के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हमारे देश के जवान एक ट्रेन में देशभक्ति गीत गाते नजर आ रहे हैं और अपने इस सफर को यादगार बना रहे हैं।

Image

ट्रेन में देशभक्ति गीत गाते BSF के जवान (Instagram/@TimesNow_Trending)

सरहद की सुरक्षा करने के साथ-साथ हमारे देश के जवान कितने टैलेंटेड हैं, वह आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद पता चल जाएगा। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि BSF के कुछ जवान ट्रेन में सफर के दौरान देशभक्ति गीत 'म से है माटी' गा रहे हैं। जिनकी आवाज हर एक भारतीय के दिल को छू रहा है। लोग इस वायरल वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और देश के इन जवानों के लिए पूरे सम्मान के साथ उनकी मधुर आवाज की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

BSF के जवानों ने ट्रेन में गाया देशभक्ति गीत

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि BSF के जवान ट्रेन के कोच में बैठे अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति गीत गा रहे हैं। उनकी आवाज और परफॉर्मेंस देख ऐसा लग रहा है जैसे वे किसी लाइव कॉन्सर्ट में गा रहे हों। आप देख सकते हैं कि इस बीच कोई अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा है तो कोई गिटार लेकर संगीत की धुन से उसकी आवाज में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। वहीं, कोई चुपचाप बैठा ताल दे रहा है तो कोई इस माहौल का पूरा लुत्फ उठा रहा है। सभी लोग एक-दूसरे का साथ देते हुए ट्रेन के इस सफर को यादगार बनाने का काम कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया अपना प्यार

ट्रेन के अंदर पूरा माहौल खुशियों और जोश से भरा नजर आ रहा है। सरहद के अलावा देश के इन जवानों का जलवा जब लोगों ने एक अलग अंदाज में देखा तो वे हैरान रह गए। जवानों का यह वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग जवानों के इस टैलेंट की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लोग उनके इस अंदाज के बहुत पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर कमेंट के जरिए भर-भर के अपना प्यार बरसा रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "यह वीडियो देखकर उसका दिन बन गया।" दूसरे ने लिखा, "ये जवान देश की रक्षा करने के साथ-साथ लोगों के बीच खुशियां भी बांटते हैं।" तीसरे ने लिखा, "गर्व है हमें हमारे देश के जवानों पर, सिर झुकाकर नमन करता हूं इन्हें।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article