वायरल न्यूज़

जिम जाने की जरूरत ही नहीं, शख्स ने छोटे से छत पर बना दिया जॉगिंग ट्रैक, Video देख आपको भी ट्राय करना चाहिए यह आइडिया

एक तरफ जहां लोग जिम जाने के लिए समय और पैसे दोनों खर्च करते हैं, वहीं एक शख्स ने फिट रहने के लिए अपने ही घर की छत पर बहुत ही आसान और सस्ता सा समाधान ढूंढ लिया।

Image

छत पर बने इन्फिनिटी लूप का वीडियो हुआ वायरल (X/@RatanRanjan_)

जिम जाने वाले शौकीन लोगों की एक बड़ी आबादी शहर में ही पाई जाती है। मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जिम जाना पसंद नहीं होता। ऐसे में वे खुद को फिट रखने के लिए पास के किसी पार्क या फिर मैदान में चले जाते हैं। मगर शहर के कई इलाकों में जगह की कमी की वजह से लोगों को पार्क या प्लेग्राउंड जल्दी नसीब नहीं होती। शहरों में जगह की कमी एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में एक व्यक्ति खुद को फिट रखने के लिए ऐसा दिमाग चलाया कि उसने अपनी छोटी सी छत पर ही जॉगिंग ट्रैक बना डाला। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस जॉगिंग ट्रैक का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान हैं।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने छत पर ही बना लिया वॉकिंग ट्रैक

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी छत पर टहल रहा है। उसने अपने छत पर कुछ ऐसे वॉक किया है कि उस पर 8 के आकार का एक निशान बन गया है। जो कि पूरे छत से अलग ही हाइलाइट हो रहा है। इसे देखने से ऐसा लग रहा है कि शख्स ने छत पर ही वॉकिंग ट्रैक बना लिया है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह व्यक्ति लगातार इसी 8 के आकार पर चलते हुए वॉक कर रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ऊपर से शूट किया गया। जिससे यह पूरा पैटर्न साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। शख्स के इस वीडियो को देख ऐसा लगता है जैसे किसी ने घर की छत को ही छोटा सा पार्क बना दिया हो। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसे सोशल साइट एक्स पर @RatanRanjan_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो (Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस बंदे ने तो घर में ही पार्क बना डाला।" दूसरे ने लिखा, "ये है रियल लाइफ इन्फिनिटी लूप।" तीसरे ने लिखा, "अगर शहरों में जगह कम है, तो फिट रहने के लिए ऐसे क्रिएटिव आइडिया जरूर अपनाने चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article