वायरल न्यूज़

पंजाबी नहीं आती, फिर भी सेम टू सेम गाया यह सुपरहिट गाना, विदेशी सिंगर के इस Video ने सबको चौंकाया

पंजाबी गानों का जादू अब ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने पूरे इंटरनेट को चौकाकर रख दिया है।

Image

ब्रिटिश-स्विस सिंगर तान्या वेल्स (Tanya Wells) और उनके साथी ब्राजीलियन गिटारिस्ट पाउलो विनिसियस (Paulo Vinicius)

भारत में पंजाबी गानों का क्रेज आपको पता ही है। यहां अधिकतर लोगों की सॉन्ग प्ले लिस्ट में आपको पंजाबी गाने जरूर मिल जाएंगे। इतना ही नहीं पंजाबी गानों का क्रेज ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में भी आपको देखने को मिल जाएगा। पंजाबी गाने और रैप विदेशों में भी खूब सुने जाते हैं। इसका एक उदाहरण हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां वर्ल्ड म्यूजिक डुओ Seven Eyes ने मशहूर पंजाबी गाना मुंडियां तो बच के (Mundian To Bach Ke) गाकर पूरे इंटरनेट की जनता को हैरानी में डाल दिया।

इस पंजाबी गाने को मिला ग्लोबल ट्विस्ट

वायरल वीडियो (Viral Video) में जो दो लोग दिख रहे हैं, वे ब्रिटिश-स्विस सिंगर तान्या वेल्स (Tanya Wells) और ब्राजीलियन गिटारिस्ट पाउलो विनिसियस (Paulo Vinicius) हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों कलाकारों को पंजाबी भाषा का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी इन दोनों गायकों ने इस पंजाबी गाने को इतनी शानदार तरीके से गाया है कि सुनने वाले लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

भारत से इस सिंगर का गहरा जुड़ाव

बता दें कि सिंगर तान्या वेल्स (Tanya Wells) के बचपन का कुछ समय भारत में ही बिता है। ऐसे में भारत से उनका लगाव भी बहुत खास है। उन्होंने बचपन में भारत में रहकर यहां के शास्त्रीय संगीत की भी शिक्षा ली है। इस वीडियो में उनकी इतनी साफ और मधुर आवाज में यह पंजाबी गाना कानों को इतना सुकून दे रहे हैं कि ऐसा लग ही नहीं रहा कि इस पंजाबी गाने को कोई विदेश का आदमी गा रहा है।

देश-दुनिया के हर कोने में देखने को मिलेगा इस पंजाबी गाने का जादू

मालूम हो कि 'मुंडिया तो बच के' (Mundian To Bach Ke) असल में पंजाबी एमसी (Punjabi MC) का सुपरहिट गाना है, जो अब पूरी दुनिया में बजता है। इस गाने को लोग पार्टियों में खूब बजाते हैं, जो उन्हें डांस करने पर मजबूर कर देता है। हाल में वायरल हो रहे इस दो विदेशी सिंगर्स का यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और शेयर किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article