वायरल न्यूज़

VIDEO: पेन को बनाया हथियार, एक साथ बुझाईं 30 जलती मोमबत्तियां, अनोखे कारनामे से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक शख्स ने एक ही पेन से 30 मोमबत्तियां बुझाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। जब शख्स ने इसे लेकर AI से सवाल पूछा था तो AI ने इसे असंभव बताया था, लेकिन उस शख्स ने इसे संभव करके दिखा दिया।

Image

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इस अनोखे कारनामे को कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Instagram/@GWR)

कभी-कभी कोई काम इतना मुश्किल लगता है कि लोग उसे शुरू करने से पहले ही नामुमकिन मान लेते हैं लेकिन चीन के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैन शिशान ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने सिर्फ एक पेन की मदद से एक साथ 30 मोमबत्तियां बुझाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

मार्शल आर्ट्स के शौकीन हैं फैन शिशान

फैन शिशान, जिन्हें फैन पेंग के नाम से भी जाना जाता है, चीन के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्हें बचपन से ही मार्शल आर्ट्स का काफी शौक रहा है। मार्शल आर्ट्स से जुड़ी किताबों और टीवी ड्रामों का भी उन पर काफी असर पड़ा। इसी वजह से वह बचपन से ही मार्शल आर्ट्स में प्रोफेशनल बनने का सपना देखते थे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

AI बोला था नहीं हो सकता, लेकिन शख्स ने करके दिखा दिया

इस रिकॉर्ड को बनाने से पहले फैन शिशान ने AI से भी सलाह ली थी। उन्होंने AI से पूछा कि क्या एक पेन से 30 मोमबत्तियों की लौ बुझाई जा सकती है। AI ने जवाब दिया कि ऐसा करना संभव नहीं है लेकिन फैन शिशान ने AI की बात को एक चैलेंज की तरह लिया और इसे करके दिखाने की ठान ली। यह काम बिल्कुल आसान नहीं था। रिकॉर्ड बनाने से पहले उन्होंने लंबे समय तक प्रैक्टिस किया। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने हजारों नहीं, बल्कि दसियों हजार मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया। लगातार प्रैक्टिस के बाद उन्होंने आखिरकार वह टेक्निक सीख ली, जिससे एक ही पेन से 30 मोमबत्तियों की लौ बुझाना संभव हुआ।

एक पेन से बुझाईं 30 मोमबत्तियां

आखिरकार रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में फैन शिशान सफल रहे। उन्होंने एक ही पेन से 30 मोमबत्तियां बुझाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इस सफलता के बाद उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते फैन शिशान के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस मौके पर फैन शिशान ने कहा कि यह चुनौती बेहद मुश्किल थी। इसके लिए उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत और अभ्यास किया। सफल होने के बाद वह बेहद खुश थे।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article