वायरल न्यूज़

Video: विशालकाय न्याला बैल पर टूट पड़ा तेंदुआ, गर्दन दबोचकर ऐसे झपटा कि चुटकियों में खेल हो गया खत्म

विशालकाय न्याला बैल (Nyala Bull) पर तेंदुए के हमले का हैरान करने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें तेंदुए को शिकार करते हुए देखा जा सकता है।

Image

तेंदुए ने विशालकाय न्याला बैल को बनाया अपना शिकार (Instagram/@latestkruger)

जंगल की दुनिया में कब कौन शिकारी बन जाए और कब कौन शिकार, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ बेहद ही बड़े न्याला बैल (Nyala Bull) को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

जंगल का हैरान करने वाला VIDEO हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। सोशल मीडिया पर छाया वीडियो @latestkruger वन्यजीवों और खासकर क्रूगर (Kruger) क्षेत्र के रोमांचक नजारों को शेयर करने के लिए जाना जाता है। इसके पोस्ट किए गए कई वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तेंदुए की ताकत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तेंदुए ने विशाल न्याला बैल को बनाया अपना शिकार

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने जिस न्याला बैल (Nyala Bull) का शिकार करने की कोशिश कर रहा है, वह आकार में काफी बड़ा और मजबूत दिखाई दे रहा है। फिर भी तेंदुआ उस पर इतना हावी है कि वह उस न्याला बैल (Nyala Bull) की गर्दन दबोचकर उसे जमीन पर गिरा देता है और उसे अपना शिकार बना लेता है। ऐसे में वह बैल पूरी तरह बेबस दिख रहा है और अपनी जान बचाने की कोशिश करते नजर आ रहा है लेकिन वह खुद को तेंदुए के चंगुल से नहीं छुड़ा पा रहा है।

पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ यह भिड़ंत

यह पूरी घटना जंगल में घूमने आए पर्यटकों की आंखों के सामने हुई, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। न्याला बैल (Nyala Bull) एक मजबूत अफ्रीकी एंटीलोप है और नर न्याला (Nyala) के शरीर पर लंबे सींग और गहरे रंग का फर होता है। जंगल में ऐसे जानवरों का सामना करना तेंदुए के लिए आसान नहीं होता। इसके बावजूद तेंदुआ अपने शिकार के करीब पहुंचता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। हमले के बाद वह उसे इतना बेबस कर देता है कि अब उसके पास कोई चारा नहीं बचता। आखिरकार वह तेंदुए का निवाला बन ही जाता है। वीडियो में शिकारी और शिकार के बीच की यह भिड़ंत बेहद रोमांचक नजर आती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article