बीते कुछ दिनों से भारत में आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। इसी बीच देश में शादियों का सीजन भी चल रहा है लेकिन आंधी-तूफान की वजह से कई शादियों पर पानी भी फिर जा रहा है। हाल में कुछ ऐसा ही एक नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक शादी में जयमाल के दौरान ताबड़तोड़ आंधी-तूफान देखने को मिला। आंधी-तूफान की वजह से शादी में पड़ी इस खलल की वजह से कितनी बर्बादी हुई वह इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है।
शादी की रस्मों के दौरान आई आंधी-तूफान
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि शादी का मंडप सज चुका था। दुल्हन और दूल्हा स्टेज पर खड़े थे। वरमाला की रस्म चल रही थी। अचानक तेज हवाओं का एक जोरदार तूफान आ गया। हवा इतनी तेज थी कि मंडप के डेकोरेशन उड़ने लगे, कपड़े फड़फड़ाने लगे, और पूरा माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। इसके बावजूद भी स्टेज पर शादी में चल रही वरमाला की रस्म जारी रही। जहां ज्यादातर लोग हड़बड़ी में कवर लेकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं स्टेज पर खड़ी बहादुर दुल्हन ने हिम्मत नहीं हारी। तेज हवाओं के बीच भी उसने दूल्हे को वरमाला पहना दी।
आंधी-तूफान के बावजूद भी दुल्हन ने पूरी की रस्में
वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ दिख रहा है कि कैसे हवा के थपेड़ों के बावजूद दुल्हन ने वरमाला की रस्म पूरी की। दूल्हा भी खड़ा रहा, लेकिन तेज तूफान के कारण स्टेज का एक हिस्सा हवा में उड़ गया। अगले ही पल वीडियो में अंधेरे में लोगों के भागने-दौड़ने, सामान संभालने और शादी में इंतजाम किए गए व्यवस्थाओं को बचाने की कोशिश करते हुए देखा गया। पूरा नजारा हलचल भरा दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोग दुल्हन की हिम्मत की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं, "इस शादी को तूफान भी नहीं रोक पाया। मजबूती से दूल्हे का हाथ थामे रहेगी दुल्हन।" एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वरमाला चढ़ाने का जज्बा देखो, तूफान को भी मात दे दी।" दूसरे ने लिखा, "शादी में तूफान आया तो क्या, प्यार की डोर मजबूत हो तो सब संभल जाता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
