वायरल न्यूज़

Viral Video: "इस देश में होनहारों की कोई कमी नहीं", बाइक पर स्कूटी लादकर ले जाते दिखी लड़की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है उसे देख यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

बाइक पर स्कूटी लादकर ले जाते दिखी लड़की (X/@Rituverma51)

Viral News: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इस प्लेटफॉर्म पर कभी कोई अपना टैलेंट दिखाते नजर आता है तो कोई अश्लीलता का सहारा लेकर वायरल होने की फिराक में रहता है। कई बार तो ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें जो कुछ भी लोगों को दिखा, उस पर यकीन करना उनके लिए मुश्किल हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

बाइक पर स्कूटी लादकर ले जा रही थी लड़की

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बाइक के पीछे एक लड़की बैठी हुई है। मगर यहां हैरान कर देने वाली बात यह है कि बाइक पर सिर्फ लड़की ही नहीं बैठी बल्कि उस पर एक स्कूटी भी रखी नजर आ रही है। जिसे लड़की ने अपने हाथों से पकड़ रखा है। बाइक सवार बाइक पर स्कूटी को लादे सड़क पर पूरे कंट्रोल के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं, बाइक के पीछे चल रहा कार सवार इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर रहा है। रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rituverma51 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी हैरानी भी जताई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लड़कियों की ताकत को नजरअंदाज करने की गलती मत कर देना।" दूसरे ने लिखा, "बेचारे क्रेन सर्विस वाले का धंधा चौपट कर दिया।" तीसरे ने लिखा, "वो स्त्री है, वह कुछ भी कर सकती है।" चौथे ने लिखा, "हे मानव तुम क्या नहीं कर सकते, ऐसा कुछ भी असंभव नहीं, जो तुम नहीं कर सकते।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!