Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे कई बार भारत के लोग बड़े से बड़ा काम बड़ी ही आसानी से कर जाते हैं। कई बार विदेशी लोग भी देसी जुगाड़ का सहारा लेते हैं और ऐसा काम कर जाते हैं, जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं होती है। इसी क्रम में हम आपके लिए बहुत ही जबरदस्त वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो देसी जुगाड़ के सहारे बास्केटबॉल में हवा भरता दिख रहा है।
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी शख्स बास्केटबॉल में हवा भरने के लिए बहुत ही गजब ट्रिक का इस्तेमाल कर रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स बास्केटबॉल में हवा भरने के लिए देसी कूकर का इस्तेमाल कर रहा है। इस वीडियो को देखकर बड़े से बड़े मकैनिक भी हैरान रह जाएंगे। आपने देखा होगा कि बॉल में हवा भरने के लिए एक विशेष पंप का इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी तरफ यह शख्स देसी कूकर को आग पर चढ़ाकर उसमें बन रही प्रेशर से बास्केटबॉल में एयर भर रहा है। देखें वीडियो-
कूकर के प्रेशर की मदद से बास्केटबॉल में हवा भरने का जुगाड़ देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। आप देखेंगे कि शख्स ने चूल्हे पर देसी कूकर चढ़ाया हुआ है। जब कूकर में गैस बन जाती है तो शख्स उसकी सीटी निकाल देता है। इसके बाद कूकर में पाइप लगाकर बास्केटबॉल में हवा भरने लगता है। आप देख सकते हैं कि कूकर की गैस की मदद से वह बड़े आराम से बॉल में हवा भर देता है। इस अनोखे वीडियो को @Rawat_1199 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
