वायरल न्यूज़

अजब: इस लड़की ने पहनी पटाखों से बनी ड्रेस, यूजर्स बोले- किसी ने माचिस की तीली लगा दी तो क्या होगा

Viral Video: लड़की का यह अतरंगी स्टाइल इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की पटाखे की लहंगा और चोली पहने नजर आ रही है।

Image

लड़की ने पहनी पटाखे की ड्रेस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिवाली से जुडे़ कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में अजब-गजब रील्स बनाते दिख रहे हैं। इसी क्रम में एक लड़की बहुत ही अजीबोगरीब ड्रेस पहने देखी जा सकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने पटाखों से बनी ड्रेस पहन ली है। लड़की का ड्रेस देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। इस लड़की को लोग उर्फी जावेद से कंपेयर कर रहे हैं।

शायद ही आपने देखा होगा ऐसा वीडियो

आप देख पाएंगे कि लड़की ने न सिर्फ पटाखे की चोली पहनी है, बल्कि पटाखे का ही घाघरा भी पहना है। वीडियो में यह भी आप देखेंगे की लड़की ने अपने बालों में भी पटाखे लगाए हुए हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि अगर लड़की के शरीर में कहीं किसी ने माचिस की तीली लगा दी तो क्या होगा। देखें वीडियो-

लड़की का यह अतरंगी स्टाइल इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की पटाखे की लहंगा और चोली पहने नजर आ रही है। वीडियो को actor_kajal_100k नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। लड़की ने अपने कान में भी पटाखे का झुमका पहना हुआ है। लड़की का वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article