Viral Video: आपने अपने आस-पास बहुत सारे लोग ऐसे देखे होंगे, जिनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है। हालांकि उन्हें बेहतर मौका नहीं मिल पाता। इस कारण वह आगे नहीं बढ़ पाते। दूसरी तरफ सोशल मीडिया के जमाने में कई ऐसे लोगों को भी बड़े ऑफर मिले हैं, जिन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ। दरअसल, इस रोटी बनाते समय इस महिला ने इतना सुरीला गाना गाया कि उनका गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह गाना बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद तक पहुंच गया।
सुरीली आवाज ने बदल दी किस्मत!
इसके बाद सोनू सूद ने महिला को बड़ा ऑफर दे दिया। सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से ही महिला का नंबर मांगा और उसे फिल्म में गाना गवाने का वादा किया। महिला का गाया गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का वीडियो शेयर करते हुए मुकेश नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'इससे सुरीला संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है।' आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला रोटी बना रही है। इसी दौरान उसकी बेटी किचन में आकर अपनी मां का वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है। आप देख सकते हैं कि महिला तब गाना गुनगुना रही होती है। देखें वीडियो-
इसके बाद बेटी अपनी मां से गाने गाने की गुजारिश करती है। पहले महिला थोड़ी बहुत आनाकानी करती है। इसके बाद किशोर कुमार का सुपरहिट गाना 'मेरे नैना सावन भादो' गुनगुनाने लगती है। इस गाने को महिला इतने बेहतरीन तरीके से गुनगुनाती है कि आप भी महिला की आवाज के फैन हो जाएंगे। महिला ने अपने गाने से सोनू सूद का दिल जीत लिया। वीडियो पर नजर पड़ते ही सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से महिला का नंबर मांग लिया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'नंबर भेजिए, मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
