वायरल न्यूज़

Video: छिपकली का शिकार करना चाह रहा था किंग कोबरा, अंत में जो हुआ देखकर कांप जाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 23, 2023, 06:59 PM IST

King Cobra Hunt Lizard Video: आप देख सकते हैं कि उसने लिजार्ड की गर्दन पकड़ी हुई है और उसे जिंदा निगलने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लिजार्ड इतना बड़ा है कि वह उसे निगलने में सफल नहीं हो पा रहा है। इसके बाद भी वह उसकी गर्दन छोड़ने को तैयार नहीं है।

Image

स्नेक वायरल वीडियो (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो
  • छिपकली को जिंदा निगलना चाह रहा था कोबरा
  • अंत में जो हुआ देककर आपको नहीं होगा यकीन

King Cobra Hunt Lizard Video: किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। इसके एक बार डसते ही इंसान की कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किंग कोबरा अपने शिकार को जिंदा निगलता नजर आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक किंग कोबरा एक विशालकाय छिपकली को जिंदा निगलते नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

रूह कंपाने वाला वीडियो वायरल

बता दें कि ऐसी विशालकाय छिपकलियों को मॉनिटर लिजार्ड कहते हैं। किंग कोबरा ऐसे ही एक मॉनिटर लिजार्ट का शिकार करने की कोशिश करता दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि उसने लिजार्ड की गर्दन पकड़ी हुई है और उसे जिंदा निगलने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लिजार्ड इतना बड़ा है कि वह उसे निगलने में सफल नहीं हो पा रहा है। इसके बाद भी वह उसकी गर्दन छोड़ने को तैयार नहीं है। वीडियो को 'क्रुगर साइटिंग्स' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। देखें वीडियो-

वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। अंत में आप देख सकते हैं कि लिजार्ड खूंखार किंग कोबरा को तेजी से लेकर भागने लगती है और कोबरा उसपर काबू नहीं पा पाता है। भले ही उसने छिपकली की गर्दन पकड़ी हुई है, लेकिन काफी परेशान नजर आ रहा है। कोबरा लगातार छिपकली की गर्दन में दांत गड़ाने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसकी स्किन इतनी टाइट है कि वह उसे काट नहीं पा रहा है। अंत में कोबरा उस छिपकली को छोड़ लेता है। हालांकि छिपकली कोबरा के दांतों से घायल हो जाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article