Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस से जुड़े लाखों-करोड़ों वीडियो मौजूद हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने अट्रैक्टिव होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। हर रोज बड़ी तादाद में डांस के वीडियो इंटरनेट पर अपलोड भी किए जाते हैं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। इन दिनों एक वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में कुछ इंफ्लूएंसर्स लड़कियां काली साड़ी पहनकर जोरदार डांस करती हैं।
साड़ी पहनकर लड़कियां ने किया जबरदस्त डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि 10 से 12 लड़कियां काली साड़ी पहनकर किसी पार्टी में पहुंची हैं। जैसे ही डीजे में गाना बजना शुरू होता है। सारी लड़कियां डांस फ्लोर पर पहुंच जाती हैं। इसके बाद सारी लड़कियां जमकर डांस करती हैं। काली साड़ी में लड़कियां जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती हैं। सबसे ज्यादा अट्रैक्ट तीन लड़कियां करती हैं। वह अपने डांस से धूम मचा देती हैं। ये तीनों लड़कियां सहेलियां हैं। जो इस पार्टी में जमकर मस्ती करती हैं और धर्राट डांस मूव्स दिखाती हैं। देखें वीडियो-
इन लड़कियों का डांस सोशल मीडिया के अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो ने हजारों लाइक्स भी बटोर लिए हैं। आप देख सकते हैं कि जबरदस्त पार्टी चल रही है। वीडियो को Spartacus नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो ऐसा है जिसे आप बार-बार देखेंगे तो भी मन नहीं भरेगा। वीडियो में आपको बंदूक चलेगी गाना सुनाई दे रहा होगा।
