वायरल न्यूज़

Video: दोस्तों ने दूल्हे के साथ किया अजब कांड! कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाई ऐसी चीज, हक्का-बक्का रह गई दुल्हन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 1, 2023, 12:10 PM IST

Dulha Viral Video: शादी के समय दूल्हे के दोस्त मौज-मस्ती के मूड में होते हैं। उन्हें न जाने क्या सूझता है कि वह शादी की स्टेज के पीछे जाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में चोरी-छिपे शराब मिला देते हैं। इसके बाद दूल्हे को वह कोल्ड ड्रिंक की बोतल ले जाकर दे देते हैं।

Image

दूल्हे का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के दोस्तों ने कर दिया कांड
  • कोल्ड ड्रिंक में मिला दिया शराब
  • शराब ले जाकर दिया दूल्हे को

Dulha Viral Video: शादियों में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त खुलकर एंजॉय करते हैं। सबसे ज्यादा दूल्हे के दोस्त ही मौज-मस्ती करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसे देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। आप भी कह उठेंगे, 'हर एक फ्रेंड.. होता है।' वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक की शादी है। उसने शादी में अपने दोस्तों को इनवाइट किया होता है। वहीं शादी में आकर दोस्त दूल्हे के साथ ही ऐसा कांड कर जाते हैं, जिसे देखकर दुल्हन भी शॉक्ड रह जाती है।

दूल्हे के साथ मजाक करते हैं दोस्त

वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के समय दूल्हे के दोस्त मौज-मस्ती के मूड में होते हैं। उन्हें न जाने क्या सूझता है कि वह शादी की स्टेज के पीछे जाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में चोरी-छिपे शराब मिला देते हैं। इसके बाद शादी की स्टेज पर खड़े दूल्हे को वह कोल्ड ड्रिंक की बोतल ले जाकर दे देते हैं। इस दौरान दुल्हन भी दूल्हे के बगल खड़ी होती है। तभी दूल्हा अनजाने में वह शराब पी जाता है। जैसे ही वह शराब पीता है, उसे पता चल जाता है कि दोस्तों ने उसके साथ कांड कर दिया है। देखें वीडियो-

शराब पीते ही दूल्हे का मुंह अजीब तरह का बनता है। यह देख दुल्हन उससे पूछती है कि 'क्या हुआ?' इस पर दूल्हा अपनी दुल्हन से इशारों में अपने दोस्तों की कारस्तानी बताता है। यह सुनकर दुल्हन भी हक्का-बक्का रह जाती है। वीडियो को 'कानुमूरिरावी' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। दुल्हन अपने दूल्हे की तरफ गुस्से से भी देखती है और ऐसा लगता है कि मन ही मन कहती है कि कैसे हैं आपके दोस्त? वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article