Video: हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिसे देखने के बाद ज्यादातर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी। हर दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालते नजर आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। इस वीडियो में एक युवक की हरकत देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी।
युवक की अजीबोगरीब हरकत वायरल
इस वीडियो में एक लड़का दिल दहला देने वाली हरकत करता दिख रहा है। लड़के की इस हरकत ने सोशल मीडिया यूजर्स को डरा दिया है। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, दिख रहा लड़का देश के सबसे लंबे पुल पर लटका नजर आ रहा है। आप वीडियो में लड़के की हरकत देखकर कह उठेंगे कि ऐसी बेवकूफी भला कौन करता है। आपके मुंह से भी निकल उठेगा कि ऐसी हरकत कोई बड़ी दुर्घटना करा सकती थी। आप देख पाएंगे कि युवक जिस पुल पर लटका है, उसके नीचे गहरी नदी है। देखें वीडियो-
दरअसल, युवक ने रील बनाने के चक्कर में ऐसी हरकत की है। सोचिए अगर युवक का हाथ छूट जाता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर _crazy_.nani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने युवक की हरकत पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'क्या तुम्हें अपनी जिंदगी से प्यार नहीं?'
