क्रिकेट

IND vs WI, 3rd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला आज, जानें इंदौर की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 3rd T20I Pitch Report Today Match: भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और इंदौर के मौसम का हाल।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट

IND vs WI 3rd T20I Holkar Stadium Indore Pitch Report Today Match: आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारतऔर वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को 8 विकेट के अंतर से मात दी थी। इसके बाद रांची में दूसरे टी20 मुकाबले में विंडीज ने 250 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट रहते हासिल करके सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। ऐसे में रनों की बारिश के बीच सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोनों टीमों का इंदौर में आमना-सामना होने जा रहा है। ऐसे में पिच की भूमिका अहम होने वाली है। आइए जानते हैं होलकर स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल?

IND vs WI हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 33 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 21 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। दोनों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा है। भारतीय टीम का सबसे छोटे फॉर्मेट में पलड़ा शुरुआत से भारी रहा है लेकिन कैरेबियाई टीम भी कई मौकों पर बाजी मारने में सफल रही है। जैसा कि उसने पिछले मुकाबले में कर दिखाया।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (IND vs WI 3rd T20 Holkar Stadium Indore Pitch Report)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबल होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर जमकर रन बनते हैं। रोहित शर्मा, राइली रूसो ने अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़े हैं। इसके अलावा हाशिम अमला, चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने टी20 में शतक जड़े हैं। इसी मैदान पर वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार को रनों की बारिश देखने को मिलेगी। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में दोनों टीमों के कप्तानों ने शतक जड़े हैं। ऐसे में इंदौर में एक बार फिर चौकों छक्कों की बारिश के बीच शतक बनते दिख सकते हैं। कुल मिलाकर गेंदबाजों के सामने परेशानी और बल्लेबाजों की चांदी इंदौर में होगी।

आज इंदौर के मौसम का हाल

रविवार के मौसम के अनुसार, इंदौर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो ओस पड़ने के लिए अनुकूल स्थिति हो सकती है। इंदौर में बारिश की संभावना नहीं है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article