देश

GMC Election 2026: गांधीनगर निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू, 44 सीटों पर BJP-कांग्रेस और AAP में त्रिकोणीय मुकाबला

GMC Election 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज सुबह से मतदान हो रहा है। पिछली बार अक्टूबर 2021 में हुए चुनाव में BJP ने 44 में से 41 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 2 और AAP को एक सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Image

गुजरात में निकाय चुनाव (फोटो साभार- PTI)

GMC Election 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। गांधीनगर नगर निगम की 44 सीटों के साथ-साथ ओखा और थारा नगरपालिका और कई जिला व तालुका पंचायतों की खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक चलेगा। गांधीनगर नगर निगम में 11 वार्डों की 44 सीटों पर कुल 130 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच है। गांधीनगर नगर निगम में तकरीबन 2.59 लाख मतदाता हैं।

पिछली बार बीजेपी ने जीते थे 44 में से 41 सीट

पिछली बार अक्टूबर 2021 में हुए चुनाव में BJP ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 2 और AAP को 1 सीट मिली थी। ओखा नगरपालिका में 9 वार्डों की कुल 36 सीटों में से 32 सीटों पर मतदान हो रहा है। दरअसल, 4 सीटों के उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। बाकी 32 सीटों पर 75 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं थारा नगरपालिका में 6 वार्डों की 24 सीटों पर 59 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा खेरालू, छोटा उदेपुर और बायड नगरपालिका में एक-एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। साथ ही कई जिला और तालुका पंचायतों की खाली सीटों पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है।

13 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती 13 अक्टूबर को होगी। अगर कहीं दोबारा मतदान की जरूरत पड़ी तो वह सोमवार को कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी जगहों पर EVM के जरिए वोटिंग कराई जा रही है। राज्य चुनाव आयोग ने 16 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। गांधीनगर के नतीजे को 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article