वायरल न्यूज़

Video: दुल्हनिया और साली साहिबा ने दूल्हे राजा का ऐसे किया स्वागत, लोग बोले- दिल चुरा लिया लाल वाली ने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2023, 05:30 PM IST

Dulhan Dance Video: आप देख सकते हैं कि दुल्हन लाल जोड़े में सजी हुई है। वह अपनी बहन के साथ स्टेज पर गजब का डांस करती है। दुल्हन अपनी बहन के साथ मिलकर दूल्हे राजा का स्वागत करती है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं।

Image

दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनी बहन के साथ डांस करती है दुल्हन
  • दुल्हन का डांस देखकर दिल हार बैठे लोग
  • राजी फिल्म के गाने पर दुल्हन करती है डांस

Dulhan Dance Video: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। पहले की दुल्हनें अपनी शादियों को उतना एंजॉय नहीं कर पाती थीं, जितना आज की दुल्हनें करती हैं। आज की दुल्हनें अपनी शादी को पूरी तरह से एंजॉय करती हैं। महीनों पहले से ही वह अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाती हैं। तैयारियों में सबसे अहम डांस और दुल्हन की एंट्री का रिहर्सल होता है। दुल्हन अपनी शादी का डांस अपनी बहनों और सहेलियों के साथ मिलकर तैयार करती है। फिर जिस दिन शादी होती है, उस दिन वह मेहमानों के सामने अपने डांस से महफिल लूट लेती है।

अपने डांस से महफिल लूट लेती है दुल्हन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपनी बहन के साथ डांस करती नजर आ रही है। दरअसल, दुल्हन अपनी बहन के साथ मिलकर दूल्हे राजा का स्वागत करती है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन लाल जोड़े में सजी हुई है। वह अपनी बहन के साथ स्टेज पर गजब का डांस करती है। दोनों बहनें राजी फिल्म के गाने 'दिलबरो' पर अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर जान फूंक देती हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को इंस्टाग्राम पर navikproductionsandanavis1201 नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में दुल्हन का परफॉर्मेंस लोगों को इतना शानदार लग रहा है कि इसे देखकर एक यूजर ने यहां तक कह डाला कि 'लाल वाली ने दिल लूट लिया।' आप देख सकते हैं कि सारे मेहमान टकटकी लगाकर दुल्हन और उसकी बहन का डांस देखते रह जाते हैं। दोनों बहनों का शानदार डांस देखकर परिवार के कई लोग इमोशनल भी हो जाते हैं। दोनों बहनें बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ डांस करती हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article