वायरल न्यूज़

Video: भारतीय खाने के दीवाने हुए बिल गेट्स, खुद बनाई रोटी और घी लगाकर खा गए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 3, 2023, 12:37 PM IST

Bill Gates Roti Video: बिल गेट्स को रोटी बनाने में सेलिब्रिटी शेफ ईटन बर्नथ हेल्प करते नजर आ रहे हैं। बर्नथ इस वीडियो की शुरुआत से ही गेट्स को रोटी बनाना सिखाते दिख रहे हैं। इस दौरान बर्नथ यह बताते हैं कि भारत में बिहार की यात्रा के दौरान उन्होंने किस तरह की रेसिपी सीखी।

Image

बिल गेट्स (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल गेट्स ने बनाई भारतीय रोटी
  • रोटी बनाने का वीडियो हुआ वायरल
  • घी के साथ खा गए भारतीय रोटी

Bill Gates Roti Video: दुनिया का सबसे अमीर लोगों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व चेयरमैन बिल गेट्स (Bill Gates) का भारत से बहुत ही गहरा लगाव है। वह भारत के दौरों पर आते रहते हैं। उन्हें न सिर्फ भारत पसंद है, बल्कि वह यहां के खानों के भी शौकीन हैं। भारतीय व्यंजनों के प्रति उनका प्रेम किसी से छिपा नहींं है। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह भारतीय रोटी के लिए अपना प्रेम दर्शाते नजर आ रहे हैं।वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने हाथ से भारतीय रोटी बनाई और उसे घी लगाकर खा गए।

कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे बिल गेट्स

एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स के रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बिल गेट्स को रोटी बनाने में सेलिब्रिटी शेफ ईटन बर्नथ हेल्प करते नजर आ रहे हैं। बर्नथ इस वीडियो की शुरुआत से ही गेट्स को रोटी बनाना सिखाते दिख रहे हैं। इस दौरान बर्नथ यह बताते हैं कि भारत में बिहार की यात्रा के दौरान उन्होंने किस तरह की रेसिपी सीखी। वीडियो को बर्नथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। देखें वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए बर्नथ ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, 'बिल गेट्स और मैंने एक साथ भारतीय रोटी बनाते हुए खूब मस्ती की। अभी-अभी मैं बिहार से वापस आया हूं। जहां मैं गेहूं के किसानों से मिला। जिनकी पैदावार नई शुरुआती बुवाई तकनीकों और 'दीदी की रसोई' कैंटीन की महिलाओं से भी मिला। कैंटीन की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने रोटी बनाने में कैसे अपनी महारत हासिल की हुई है।' आप देख सकते हैं कि वीडियो में गेट्स गोल रोटी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जब रोटी बन जाती है तो वह उसे घी के साथ का जाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article