Viral Video: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोगों ने मेट्रो में रील्स बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। इसी क्रम में एक लड़की अब दिल्ली मेट्रो से निकलकर रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंच गई। इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की साड़ी पहनकर डांस कर रही है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि लगता है कि दीदी को अपनी जान का डर नहीं लग रहा है।
हरियाणवी गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस
वीडियो में दिखाई दे रही लड़की नीली साड़ी में नजर आ रही है। वह हरियाणवी गाने पर नाचती दिख रही है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि लड़की रेलवे ट्रैक पर बैठी है। इसके बाद बैकग्राउंड पर हरियाणवी संगीत बजने लगता है। जैसे ही हरियाणवी गाना बजना शुरू होता है, लड़की जबरदस्त तरीके से मटकने लगती है। वह अपने एक्सप्रेशन और डांस से कई लोगों का दिल लूटते भी नजर आ रही है। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने लड़की को आड़े-हाथों लिया है। देखें वीडियो-
वीडियो को avnikarish नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने लड़की के खिलाफ पुलिस एक्शन लेने की मांग कर डाली। एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'इस खतरनाक हरकत के लिए लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रेल की पटरी पर डांस करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना गैरकानूनी भी है। कृपया नियमों का पालन करें।'
