अक्सर हम समय को साल, महीने, दिन या घंटों में मापते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक साल में कुल कितने सेकंड होते होंगे? शायद ही आपका दिमाग इस पर कभी गया हो।
अगर अब तक आपको इस सवाल का जवाब नहीं पता तो चलिए हम आपको इसका सही जवाब बता देते हैं कि एक साल में कुल कितने सेकंड होते हैं।
चलिए आज हम इसे बहुत ही आसान तरीके से समझते हैं। सबसे पहले हम बेसिक चीजों को समझते हैं। 1 मिनट में 60 सेकंड, 1 घंटे में 60 मिनट और 1 दिन में 24 घंटे होते हैं।
अब हम देखते हैं कि 1 दिन में आखिर कितने सेकंड होते हैं? बता दें कि 1 दिन में 24 घंटे होते हैं। इस हिसाब से इसका कैलकुलेशन 24 × 60 × 60 = 86,400 सेकंड होगा। यानि इसका मतलब ये हुआ कि एक दिन में कुल 86,400 सेकंड होते हैं।
इसी गणित से अगर देखें तो एक सामान्य साल में 365 दिन होते हैं तो इस हिसाब से 86,400 सेकंड को 365 से गुणा कर देंगे। जिसका जवाब 3 करोड़ 15 लाख 36 हजार सेकंड (31,536,000) होगा। यानी कि एक साल में कुल 3 करोड़ 15 लाख 36 हजार सेकंड (31,536,000) होते हैं।
आपको मालूम होगा कि हर 4 साल में एक लीप ईयर आता है, जिसमें 366 दिन होते हैं। ऐसे में हम एक दिन के कुल सेकंड को 366 दिन से गुणा कर देंगे। जिससे लीप ईयर में होने वाले सेकंड्स का पता लग जाएगा।
86,400 × 366 = 31,622,400 सेकंड यानी लीप ईयर में सामान्य साल के मुकाबले कुल सेकंड्स थोड़े ज्यादा होते हैं। अब तो आपको यह पता चल ही गया होगा कि 1 साल में कुल कितने सेकंड होते हैं।