वायरल न्यूज़

वंदे भारत के नीचे आ गई गाय, बचाने के लिए ड्राइवर पूरी ट्रेन ही पीछे ले गया, देखिए Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 16, 2024, 01:40 PM IST

Vande Bharat Train Cow Accident: वीडियो में देखेंगे कि गाय को बचाने के लिए लोको पायलट ने कुछ ऐसा किया कि घटना का वीडियो ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

Image

गाय को बचाने के लिए ट्रेन को रिवर्स ले गया लोको पायलट। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन को रिवर्स ले गया ड्राइवर
  • गाय को सुरक्षित बचाया गया
  • खूब देखा जा रहा है ये वीडियो

Vande Bharat Train Cow Accident: देश में हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में ट्रेनों का संचालन होता है। इस दौरान हादसे भी खूब होते हैं और कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ट्रेन हादसों में जानवरों की जान भी खूब जाती है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि एक ऐसी ही ट्रेन के सामने अचानक गाय आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी और जान बचाकर ही दम लिया। यकीन नहीं करेंगे, मगर सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वंदे भारत के नीचे आई गाय

वीडियो बंदे भारत एक्सप्रेस का है, जिसमें ट्रेन पूरी रफ्तार में ट्रैक पर दौड़ती है। सबकुछ सामान्य रहता है कि तभी लोको पायलट यानी ड्राइवर ने ट्रैक पर गाय को आता हुआ देखा। यकीन नहीं करेंगे कि उसने बिना सोचे तुरंत ब्रेक लगाया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आया किसी को भी हिलाकर रख देगा। दरअसल इससे पहले ट्रेन पूरी तरह रुक पाती गाय का आधा शरीर इसके नीचे आ गया। गाय वंदे भारत के इंजन के नीचे फंस गई। उसे निकालने की बहुत कोशिश होती है, मगर कामयाबी नहीं मिली। अब लोको पायलट ने ऐसा कुछ किया जो शायद ही किसी जानवर को बचाने के लिए किया गया हो।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

ट्रेन को ही रिवर्स ले गया लोको पायलट

यकीन नहीं होगा कि लोको पायलट ने गाय को सुरक्षित निकालने के लिए ट्रेन को ही रिवर्स ले जाने का फैसला लिया। आखिर में देखेंगे लोको पायलट सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन को धीरे-धीरे पीछे ले जाता है। अब फ्रेम में बेहद ही सुखद नजारा दिखाई पड़ता है। दरअसल ट्रेन के पीछे होते ही गाय उठ खड़ी हुई और अपने रास्ते चली गई। गाय के लिए ट्रेन को पीछे ले जाने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। नेटिजन्स भी लोको पायलट की खूब तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर huzaifa4625 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article