Viral Photo: एक अमेरिकी कपल की नाटकीय सगाई ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा है। सगाई की ये फोटो एक भयानक बवंडर के सामने ली गई थी। ब्रायस शेल्टन ने अपनी गर्लफ्रेंड पैगे बर्डोमास को शनिवार, 28 जून को साउथ डकोटा में एक बड़े बवंडर के सामने प्रपोज़ किया। इस अद्भुत क्षण को एक फोटो में कैद किया गया, जिसमें शेल्टन एक घुटने पर बैठी हैं और एक अंगूठी पकड़े हुए हैं, जबकि बैकग्राउंड में एक बड़ा बवंडर उठ रहा है। इस फोटो को वायरल होने के बाद एक्स पर 17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
बता दें कि, शेल्टन ने बताया कि वह इस खास पल की योजना महीनों से बना रहे थे। यह जोड़ा, जो सिर्फ़ एक साल पहले ही व्यक्तिगत रूप से मिला था, दोनों ही तूफ़ान का पीछा करने के शौक़ीन हैं, एक साझा रुचि जिसने इस प्रस्ताव को और भी सार्थक बना दिया। उनकी अनोखी और साहसिक सगाई ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है, हजारों यूजर्स ने समय, साहस और क्षण की सुंदरता की प्रशंसा की है।
एक यूजर ने कहा कि, 'बहुत बढ़िया तस्वीर @BrandonCopicWx, यह शायद अब तक का सबसे शानदार सगाई प्रस्ताव है; इसने कुछ ध्यान भटकाने वाली बातों को भी दूर कर दिया, लेकिन @BryceShelton01 और @tornadopaigeyy को उनकी सगाई के लिए बहुत-बहुत बधाई।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'मैं तूफान का पीछा करने वाला व्यक्ति नहीं हूं और आप दोनों को नहीं जानता, लेकिन यह अब तक ली गई सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक है। निश्चित रूप से यह लंबे समय में देखी गई सबसे अच्छी तस्वीर है। अविश्वसनीय। आप तस्वीर के माध्यम से शक्ति और भावना को महसूस कर सकते हैं। मुझे यह बहुत पसंद है।'
