वायरल न्यूज़

विशाल और खतरनाक अजगर देखकर पूरे गांव में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर Video Viral

Viral Video: मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील के सठेडी गांव में टायर पंचर की दुकान में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

मुजफ्फरनगर में दिखा विशालकाय अजगर(Times Now)

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स विशालकाय अजगर को पकड़ा हुआ है। जिस समय इस विशाल अजगर को पकड़ा जा रहा था उस समय वहां पर आसपास मौजूद लोग इसे देखने के लिए जुट गए। सब अपने-अपने फोन में अजगर की वीडियो बना रहे थे। अजगर को जब वन विभाग की टीम ने पकड़ा तो अजगर ने ऐसे जकड़ लिया मानो खतरनाक हो।

कड़ी मशक्कत के बाद आया काबू

जिस समय इस सांप का रेस्क्यू किया जा रहा है। उस समय रेस्क्यू टीम लोगों से बार-बार अपील कर रही थी कि वह पास ना आए। जितना संभव हो पीछे ही रहें। इस अजगर को देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्कयू टीम अजगर को अपने साथ ले गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह खतरनाक अजगर एक टायर पंचर की दुकान में जमा बैठा हुआ था।

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील का मामला

अजगर कितना बड़ा था हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पर वीडियो देखने के बाद साफ तौर पर देखा जा रहा है कि वह कितना खतरनाक है। तभी किसी कि नजर पड़ी और उन्होंने वन विभाग और गांव वालों को इस बात की जानकारी दी। बता दें यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील का बताया जा रहा है। वहीं पर इस तहसील में अगर गांव की बात करें तो सठेडी गांव मार्ग का मामला है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article