वायरल न्यूज़

Viral Video: छत से लेकर सड़क तक जयमाला...इस तरह लोगों ने संभाला वरमाला, देखने वालों की लग गई लाइन

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक ऐस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका वरमाला देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग मजे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे का अनोखा वरमाला (तस्वीर साभार- @subdeen.khan.54922)

Viral Video: सोशल मीडिया रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दिनभर हंसते रहते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक दूल्हे (Groom Video) को जिस तरह का वरमाला पहनाया गया था, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोज जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    इस समय देश में शादी का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडयो पर यूजर्स जमकर मजे भी लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में एक दूल्हा शादी के लिए तैयार होकर छत पर खड़ा है। वहीं, दूल्हे को जो वरमाला पहनाया गया है, वो छत से लेकर सड़क तक का है। कई लोग मिलकर उस वरमाला को संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं इस नजारे को देखने के लिए काफी लोग भी वहां जमा हैं। देखें वीडियो...

    अनोखा वरमाला

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे ये तो सच में अनोखा वरमाला है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'subdeen.khan.54922' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये तो काफी अनोखा वरमाला है। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं दिखावा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article