वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन के अंदर अतरंगी अंदाज में सोए थे दो लोग, नजारा देख हिल गया सोशल मीडिया

viral video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो काफी अतरंगी अंदाज में ट्रेन के अंदर सोए हुए थे। इस नजारे को देखने के बाद एक पल के लिए हर कोई हैरान रह गया।

Image

ट्रेन के अंदर अनोखा नजारा (तस्वीर साभार- @rajubiswas4996)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप भी चक्कर लगाते होंगे, तो आपको भी एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते होंगे, जिन्हें देखकर चौंक जाते होंगे। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाते होंगे। वहीं, कुछ वीडियो इतने अजीबोगरीब होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स हर तरह के वीडियो को पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में काफी अतरंगी अंदाज में दो लोग ट्रेन के अंदर सोए हुए थे। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।

हमारे आप-पास अक्सर ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो हम सबको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कुछ मामले काफी फनी होते हैं, जबकि कुछ तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ट्रेन के अंदर दो लोग किस तरह सोए हुए हैं। दोनों जिस अंदाज में सीट पर सोए हुए थे उसे देखकर लगता है कि दोनों के बीच गहरा याराना है। हालांकि, कुछ लोग इस नजारे को देखकर हैरान भी हुए हैं। देखें वीडियो...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए घबरा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस तरह कौन सोता है भाई? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rajubiswas4996' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 41 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article