Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का एक चलन सा चल गया है, जिसे देखो, वो रील्स बनाने में ही लगा हुआ है। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें दो लड़कियां डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में इस वीडियो पर यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियां 'आगे पीछे..' गाने पर डांस कर रही है, जो गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म 'गोलमाल - फन अनलिमिटेड' का है। वीडियो में दोनों लड़कियों ने काफी बेहतरीन कोरियोग्राफी की है। डांस को देखने पर आप भी उनकी जमकर तारीफ करेंगे। उनके डांस स्टेप्स और मूव्स देख आपको ओरिजिनल गाने की याद आ जाएगी।
डांस वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दोनों ने अच्छा डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो आखिर वायरल कैसे हो गई। इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को ‘khushi__singhh27’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
