वायरल न्यूज़

आप भी ट्रेन में खाते है समोसे तो इस वीडियो को जरूर देख लें, नजारा देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, IRCTC ने कही ये बात

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के अंदर समोसा बेचने वाला एक शख्स समोसे की टोकरी पर पैर रखकर बैठा था।

Image

ट्रेन में समोसे खाने वाले हो जाएं सावधान (तस्वीर साभार- @Mrs_Tyagiji)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोगों के होश उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे तो यकीन करने वाले नहीं होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि, इस वीडियो में एक विक्रेता जिस तरह समोसे की टोकरी पर पैर रखकर बैठा था, उसने सबको हिला दिया है। आलम ये है कि लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब रेलवे ने भी अपनी सफाई दे दी है।

    दरअसल, आए दिन रेलवे से जुड़ा कोई ना कोई मामला लोगों को हैरान करते रहता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन पर खीरे को हरे रंग में डुबोते हुए नजर आई। जिस लेकर काफी हंगामा भी मचा था। वहीं, अब नया मामला समोसे को लेकर आया है। दरअसल, यात्रा के दौरान ट्रेन के अंदर हम सब कई बार समोसा खरीदकर खाते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएं कि समोसा खाएं या नहीं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक विक्रेता समोसे की टोकरी पर आराम से पैर रखकर बैठा हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और अब यह वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

    IRCTC ने दी सफाई

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी घूम गया है। इस नजारे को देखने के बाद किसी का भी दिमाग चकरा जाए। इधर, जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर छाया रेलवे ने भी इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दे दी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जैसे यह मामला संज्ञान में आया इस पर तुरंत जांच बिठा दी गई। जांच रिपोर्ट में रेलवे ने कहा कि वीडियो में दिख रहा शख्स अधिकृत रेलवे कर्मचारी या वेंडर नहीं था। मतलब ये हुआ कि वह बिना इजाजत के ट्रेन में अवैध रूप से समोसे बेच रहा था। साथ ही ट्रेन के अधिकृत कैटरिंग स्टाफ और वेंडर्स को साफ कह दिया गया है कि अगर उन्हें कोई अवैध फेरीवाला या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे के कंट्रोल रूम को दी जाए।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article