बॉलीवुड

King: 'रेजिंग फायर' और 'धुरंधर 2' की कॉपी है शाहरुख खान का नया पोस्टर? लोग बोले- कुछ तो OG करो...

Shah Rukh Khan King Poster Trolls Brutally: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'किंग' का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ है। लेकिन इस पोस्टर की तुलना 'रेजिंग फायर' और 'धुरंधर 2' से हो रही है।

Image

King: शाहरुख खान की फिल्म का पोस्टर किया गया है कॉपी? (फोटो क्रेडिट- एक्स)

Shah Rukh Khan King Poster Trolls Brutally: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान इस फिल्म के साथ करीब 3 सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान की 'किंग' को लेकर लोग भी खूब एक्साइटेड हैं। लेकिन दर्शकों की ये एक्साइटमेंट तब और भी ज्यादा बढ़ गई, जब शाहरुख खान ने मूवी का लेटेस्ट पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर के साथ शाहरुख खान ने लिखा, "आशिक हूं...कातिल नहीं।" जहां एक तरफ फैंस 'किंग' का पोस्टर देख बेहद खुश हैं। वहीं दूसरी ओर इस पोस्टर पर कॉपी करने का आरोप भी लग रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "कातिल नहीं..आशिक हूं…", Shah Rukh Khan की King का धांसू पोस्टर आउट

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'किंग' (King) का पोस्टर देख लोगों ने इसकी तुलना हॉन्ग कॉन्ग की मूवी 'रेजिंग फायर' से की। सोशल मीडिया यूजर्स ने 'रेजिंग फायर' और 'किंग' का पोस्टर साथ में एक्स पर साझा किया, जिसमें काफी समानताएं दिखीं। एक यूजर ने लिखा, "कॉपी आनंद ने फिर से कॉपी करना शुरू कर दिया है। इस बार वे चीन तक पहुंच गए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस बार सीधा चीन से पोस्टर उठा दिया है आनंद ने। अभी तो लॉर्ड सुहाना का पोस्टर आना बाकी है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: भगवान से दोस्ती करेंगे Ravi Kishan, दिवाली 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

    'धुरंधर 2' से भी हुई तुलना

    शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' के पोस्टर की तुलना 'धुरंधर 2' के पोस्टर से भी हुई। एक यूजर ने लिखा, "कुछ तो ओजी कर लो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप ऐस्थेटिक कॉपी कर सकते हो, आग और फ्रेम, लेकिन आप कभी भी 'धुरंधर' नहीं बन सकते। शाहरुख खान की किंग का पोस्टर सस्ता एआई से बनाया हुआ है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हर मास्टरपीस की एक सस्ती कॉपी तो होती ही है।" बता दें कि शाहरुख खान की 'किंग' 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article