Ajab Gajab: 56 मीटर दूर से फेंकी कुल्हाड़ी और बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, वायरल वीडियो देख हर कोई चौंका
- Authored by: किशन गुप्ता
- Updated Feb 3, 2025, 03:01 PM IST
दुनियाभर में आपको काफी ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में तुर्की के रहने वाले ओस्मान गुरचू भी हैं, जिन्होंने हवा में कुल्हाड़ी फेंक कर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
56 मीटर दूर कुल्हाड़ी फेंककर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड (X)
- ओस्मान गुरचू ने 56 मीटर दूर फेंका कुल्हाड़ी
- हवा में कुल्हाड़ी फेंक बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
Farthest Axe Throw World Records: ये विश्व महारथियों से भरा हुआ है। यहां पग-पग अनोखे लोग भरे हुए हैं। किसका कौन सा कारनामा सामने आ जाए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसा करके काफी लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताएंगे, जिसने हवा में कुल्हाड़ी फेंककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तुर्की के रहने वाले शख्स ओस्मान गुरचू ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, शख्स ने 56 मीटर यानी 183 फीट 8.72 इंच दूर कुल्हाड़ी फेंककर ये रिकॉर्ड बनाया है। पहले ये रिकॉर्ड 143 फीट का था, जिसे अमेरिकी जैसी रूड ने बनाया था लेकिन अब 43 वर्षीय ओस्मान ने इसे तोड़ दिया है। ओस्मान का कहना है कि ये उनका 8वां वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
56 मीटर दूर कुल्हाड़ी फेंककर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ओस्मान ने बताया कि इतनी दूर कुल्हाड़ी फेंककर टारगेट सेट करना आसान नहीं होता है। इसके लिए उन्हें काफी कठिन प्रयास करना पड़ा। इस वीडियो को 'Guinness World Records' ने अपने एक्स अकाउंट '@GWR' पर शेयर किया है, जिस पर अब तक 8 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी लोगों ने रिट्वीट भी किया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
