वायरल न्यूज़

VIDEO: कोरोना जैसी फुल-प्रूफ सेफ्टी किट पहनकर लिफ्ट में चाय बेचने पहुंचा शख्स, सच जान हर कोई रह गया हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर जिला सचिवालय का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चायवाला लिफ्ट में पूरी पीपीई किट पहनकर दाखिल होता है। उसे देखकर लिफ्ट में मौजूद लोग एक पल के लिए घबरा जाते हैं कि कहीं कोरोना की वापसी तो नहीं हो गई।

Image

चाय वाले ने सबको चौंका दिया (तस्वीर साभार- @kamal_midha)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। भारतीय जुगाड़ तकनीक के मामले में पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन हरियाणा के जिला सचिवालय से सामने आए इस वाकये ने जुगाड़ के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चायवाला लिफ्ट के अंदर बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहा है। अगर आप इस चायवाले को दूर से देखेंगे तो शायद एक पल के लिए आप भी चौंक जाएंगे और सोचने लगेंगे कि क्या कोरोना काल वापस आ गया है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिला सचिवालय की लिफ्ट में कुछ लोग सवार हैं। तभी लिफ्ट का दरवाजा खुलता है और अंदर एक शख्स दाखिल होता है, जो सिर से लेकर पैर तक पीपीई किट में ढका हुआ है। उसके हाथ में चाय का केतली और कांच के गिलास हैं। उसे इस तरह अस्पताल के डॉक्टरों या कोविड वॉरियर्स वाली यूनिफॉर्म में देखकर लिफ्ट में खड़े लोग असमंजस में पड़ जाते हैं।लोगों के बीच एक पल के लिए सन्नाटा और हल्की दहशत फैल जाती है। वीडियो शूट कर रहा शख्स चायवाले से हंसते हुए पूछता है कि भाई यह क्या पहन रखा है? तब चायवाला अपनी मासूमियत भरी मुस्कान के साथ जो जवाब देता है, वह किसी का भी दिल जीत ले। चायवाला बताता है कि कोरोना काल के समय उसने यह सेफ्टी किट खरीदी थी, जो उसके घर पर रखी हुई थी। आज बाहर तेज बारिश हो रही थी, तो भीगने से बचने के लिए उसने वॉटरप्रूफ रेनकोट की जगह इसी पुरानी कोविड सेफ्टी जैकेट को पहन लिया। उसने मुस्कुराते हुए सफाई दी, "ना ना भाई, कोई बीमारी नहीं आई है। मैं तो बस रोज की तरह सचिवालय में साहब लोगों को चाय पिलाने आया हूं। देखें वीडियो...

चाय वाले ने सबको चौंका दिया

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को kamal_midha नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक एक यूजर ने लिखा कि वाह क्या स्माइल है भाई की, रेनकोट ने तो इसे सीधे शूटर बना दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पुरानी इनवेस्टमेंट आज बारिश में काम आ गई, इसे कहते हैं सही वैल्यू फॉर मनी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article