वायरल न्यूज़

Video: स्टॉप पर बस की जगह पहुंच गया सांप, डसने ही वाला था तभी भाग निकले लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 3, 2024, 10:44 AM IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि सांप अचानक स्कूल बस स्टॉप पर पहुंच गया। यहां माता-पिता अपने बच्चों को बस में बिठाने पहुंचे थे, मगर तभी हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया।

Image

ग्रेटर नोएडा में स्कूल बस स्टॉप पर दिखा विशालकाय सांप। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • बस स्टॉप पर पहुंचा सांप
  • आकार देख डर गए लोग
  • डरा देगा इसका फुफकारना

Snake Viral Video: दुनिया में सांप को सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना गया है। ये इतने खतरनाक होते हैं कि इनका नाम सुनकर ही शरीर में सिरहन होने लगती है। जंगल के राजा शेर से लेकर दूसरे खतरनाक जानवर भी इससे दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि अगर गलती से भी सांप ने किसी को डस लिया तो उसका बचना मुश्किल होता है। मगर कल्पना कीजिए की वही खतरनाक सांप चुपके से आपके पास आ जाए। आपको पता तक ना चले और सांप आपके बिल्कुल करीब आता चला जाए। यकीन नहीं करेंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा से सामने आया है।

जब अचानक स्टॉप आ धमका सांप

यहां ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्कूल बस स्टॉप पर सबकुछ आम दिनों जैसा ही था। बच्चे अपने माता-पिता के साथ स्टॉप पर बस के इंतजार में खड़े थे। मगर तभी एक आहट ने ऐसा हाहाकार मचाया कि लोग भाग निकले। दरअसल जब बच्चे स्टॉप पर बस के इंतजार में थे तभी किसी को खतरनाक सांप के फुफकारने की आवाज सुनाई दी। नजर बस स्टॉप के पीछे दीवार पर गई तो हिला देने वाला नजारा दिखाई। दीवार पर लगी जाली पर विशालकाय सांप फुफकार रहा था। इधर सांप को देख लोगों ने तुरंत खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया।

देखिए वीडियो

फिर बिना नुकसान पहुंचाए चला गया सांप

कुछ लोगों ने सांप का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया। घटना से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि एक बच्चा अपने पिता को बताता है कि सांप बहुत बड़ा है। इसपर पिता भी हां में जवाब देते हैं। फ्रेम के बैकग्राउंड में अन्य लोगों की भी आवाज सुनी जा सकती है। इसमें लोग सांप के विशाल आकार को लेकर खासे डर नजर आते हैं। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि सांप कुछ देर तक जाल पर यूं ही लटका रहता है। मालूम होता है कि कुछ देर बाद वो किसी के नुकसान पहुंचाए बिना वहां से चला गया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article