Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर हमारे रातों की नींद उड़ जाती है। कई बार सोशल मीडिया पर खतरनाक वीडियो देखने को मिलता है तो कई फनी वीडियो भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (viral video) हो रहा है, जिसे देखकर आपकी सांसें अटक सकती हैं। सांप वैसे भी धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक होते हैं।
बेखौफ मेंढक का वीडियो हुआ वायरल
सांप ज्यादातर चूहों, मेंढकों और छोटे-छोटे जीवों को अपना शिकार बनाते हैं। इस वजह से ऐसे जीव भी सांप से डरकत दूर ही भागते रहते हैं। इसके उलट इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि जो सांप मेंढक को जिंदा निगल जाता है, मेंढक उसी सांप से दूर भागने की बजाय उसके ऊपर सवारी करते नजर आ रहा है। मेंढक (Frog) को खतरनाक सांप (snake) की पीठ पर सवारी करता देख हर कोई हैरान हो रहा है। देखें शॉकिंग वीडियो-
नहीं देखा होगा इतना बेखौफ मेंढक
वीडियो देखकर लोग ऐसा कह रहे हैं कि मेंढक कैसे इतना बेखौफ हो सकता है। आप देख सकते हैं कि मेंढक एक सफेद रंग के सांप के ऊपर बैठकर सवारी के मजे ले रहा है। वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'लाइफ में बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए।' वहीं ज्यादातर लोगों को यह वीडियो खतरनाक लग रहा है।
