वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन रुकते ही आम तोड़ने पहुंच गया यात्री, बगीचे के मालिक ने बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, वीडियो ने काटा गदर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन रुकने पर एक यात्री बगीचे से आम तोड़कर भाग रहा था। मालिक ने उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Image

लालच बुरी बला है...(तस्वीर साभार- @riteshkushwaha8056)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार सोच नहीं सकते। कुछ नजारे तो इतने हाहाकारी (Shocking Video) होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। जबकि, कुछ मामले काफी अनोखे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक शख्स ट्रेन रुकने पर नीचे उतरा और सामने आम के बगीचे से आम तोड़कर भागने लगा। लेकिन, बगीचे का मालिक भी खिलाड़ी निकला और यात्री को इतना पीटा कि देखकर दंग रह जाएंगे।

    बहुत पुरानी कहावत है लालच बुरी बला है। क्योंकि, लालच के चक्कर में कई बार आदमी काफी बुरा फंसता है और परिणाम भी काफी खतरनाक होता है। इसका उदाहरण आप सबने भी कई बार देखा होगा या फिर सुना होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ट्रेन अचानक रुक जाती है। जैसे ही ट्रेन रुकती है एक यात्री नीचे उतर जाता है और उसे सामने आम का बगीचा दिखाई देता है। लालच में आकर वो आम तोड़ने पहुंच जाता है। आम तोड़ भी लेता है और दौड़कर वापस ट्रेन में भी चढ़ने लगता है। लेकिन, मालिक की नजर उस पर पड़ जाती है। फिर क्या था उसके बाद क्या हुआ आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    लालच करना भारी पड़ गया

    वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंके होंगे। क्योंकि, शख्स की जमकर पिटाई हुई। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'riteshkushwaha8056' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसको तो लने के देने पड़ गए। एक ने लिखा- बेचार अब जिंदगीभर आम खाने के बारे में सोचेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article