वायरल न्यूज़

Viral: अनोखा मामला, बिना ड्राइवर शीशा तोड़कर अंदर घुसा ट्रैक्टर, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 3, 2023, 12:11 PM IST

Tractor Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट होकर चलने लगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

Image

भूत या जादू...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने आप चलने लगा ट्रैक्टर
  • नजारा देखकर लोगों को यकीन करना हो रहा मुश्किल
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Tractor Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारों को देखकर तो लोगों को जोरदार झटका लगता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि, वीडियो (Trending Video) में एक ट्रैक्टर बिना ड्राइवर ही चलने लगा। हो सकता है इस बात पर आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन वीडियो (Shocking Video) देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। यहां एक शख्स ने शोरूम के बाहर अपना ट्रैक्टर खड़ा दिया था। ट्रैक्टर आराम से खड़ा था। लेकिन, कुछ ही समय बाद ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट हो गया और सीधे चलने लगा। ट्रैक्टर ने शोरूम के गेट पर धक्का मारा, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। एक शख्स ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रैक्टर रुकने का नाम नहीं ले रहा था। वो लगातार आगे ही बढ़ता जा रहा था। फिर एक दूसरा शख्स ट्रैक्टर पर ब्रेक लगाने के लिए गया और एक उसे बंद करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, तब भी बात नहीं तो तार को काट दिया। इसके बाद ट्रैक्टर बंद हुआ। अगर ट्रैक्टर बंद नहीं होता है और भी ज्यादा हाहाकार मच सकता था। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखखर आपको भी जोरदार झटका लगा होगा। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है ट्रैक्टर पर भूत आ गया था। वहीं, कुछ का कहना है कि ये तो जादू है भाई। तो वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article