वायरल न्यूज़

चिड़िया ने दिखाया प्यार का सबसे खूबसूरत रूप! Viral Video आपका भी जीत लेगा दिल

सोशल मीडिया पर एक महिला और चिड़ियों का आपस में बातचीत करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला चिड़ियों से ऐसे बात करती दिखती है जैसे ये सभी चिड़ियां उसके दोस्त हों। शुरुआत में इसे AI वीडियो माना गया लेकिन इसे असली बताया गया है।

Image

एक महिला का पक्षियों के साथ बात करने का वीडिये वायरल(फोटो:X/@shaheena451 )

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस पर पशु-पक्षियों के वीडियो भी बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। जिनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं। जिन्हें देखने के बाद दिल और मन दोनों को खुशी मिलती है। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे।

इंटरनेट पर वायरल इस 29 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला कुछ चिड़ियों से बात करती हुई दिखाई देती है। पहली बार में ऐसा लगता है कि यह कोई AI वीडियो है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को असली बताया जा रहा है। जिसमें एक महिला चिड़ियों से बात करती हुई दिखाई देती है। चिड़ियां भी इस महिला से बात करती है। वीडियो में दिख रही इस महिला ने चिड़ियों का नाम भी रखा हुआ है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देखी वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @shaheena451 नाम से शेयर किया गया है। जिसक कैप्शन में लिखा है: 'इतना विश्वास कैसे जीत लिया बहन ने कि चिड़िया डरने के बजाए अधिकार जता रही है। बहुत सुन्दर। प्रकृति को ही बस में कर लिया ! आपके साथ हुआ है कभी ऐसा ?'

इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

पहले ने लिखा: "इस जमाने में एक चिड़िया से इतना प्यार से बात करना बहुत बड़ी बात है", दूसरे यूजर ने लिखा: "पाली हुई लगती हैं ये नहीं तो जानवर बहुत डरता है इंसान से", तीसरे ने लिखा: "जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं और प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं तो लोग आपसे डरते नहीं आपसे प्यार करने लगते हैं इस वीडियो के माध्यम से हम समझ सकते हैं",वहीं पर चौथे ने लिखा: "यह दृश्य सचमुच अद्भुत है! यह दिखाता है कि प्रेम और विश्वास से हम प्रकृति के सबसे छोटे जीवों का भी दिल जीत सकते हैं। ऐसा दुर्लभ अनुभव होना खुशकिस्मती की बात है।" इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article