वायरल न्यूज़

Viral Video: डांस करती लड़कियों के बीच स्टेज पर पहुंची बच्ची, यूजर्स बोले - माता-पिता की गैरजिम्मेदारी तो देखो

सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियों का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिनके एक छोटी बच्ची पहुंच जाती है। ऐसे में यूजर्स बच्ची के माता-पिता पर काफी गुस्सा कर रहे हैं।

Image

डांस करती लड़कियों के बीच पहुंची छोटी बच्ची (X)

Dancing Girls Viral Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियोज हर रोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ इतने मजेदार और यादगार होते हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भला-बुरा सुना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तीन लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही हैं। इस दौरान स्टेज पर एक छोटी बच्ची पहुंच जाती है, जिससे उन लड़कियों को डांस करने में काफी परेशानी भी होती है। ऐसे में यूजर्स बच्ची के माता-पिता को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। उनका कहना है कि बच्ची के माता-पिता गैरजिम्मेदार हैं और बच्ची का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

डांस करती लड़कियों के बीच पहुंची छोटी बच्ची

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो (X Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि किसी बच्ची के माता-पिता इतने गैरजिम्मेदार कैसे हो सकते हैं? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्ची ने तो सारी लाइमलाइट ही लूट ली। बता दें, इस वीडियो को '@desimojito' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.2 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 3.7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article