वायरल न्यूज़

Viral: गर्लफ्रेंड के लिए मार्केट में आया खास 'Pani Puri Bouquet', देखते ही खुशी से झूम उठेगी

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा अनोखा बुके वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी गर्लफ्रेंड एकदम खुश हो जाएगी। ये बुके खास पानी पुरी से बनाया गया है।

Image

मार्केट में आया पानी पूरी वाला बुके (इंस्टाग्राम)

Pani Puri Bouquet: सोशल नेटवर्किंग साइट पर अक्सर कुछ ऐसी चीजें दिख जाती है, जिसे देखने के बाद हंसी भी आती है और मजा भी। इस बार हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी। दरअसल, इस वीडियो (Viral Video) में दुनिया का अनोखा गुलदस्ता नजर आ रहा है, जो कमाल का है। इसमें आपकी गर्लफ्रेंड की पसंदीदा चीज देखने को मिलेगी, जिसके लिए आपकी प्रेमिका पागल रहती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की नजर आएगी, जिसके हाथ गोलगप्पे वाला गुलदस्ता नजर आ रहा है। जी हां, अब आप पानी पूरी वाला बुके देकर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश कर पाएंगे। क्योंकि गोलगप्पे के प्रति लड़कियों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में लोगों द्वारा भी इस वीडियो को काफी लाइक किया जा रहा है।

मार्केट में आया पानी पूरी वाला बुके

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे तो पूरी को हवा लग जाएगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो गजब का बुके निकला। बता दें, इस वीडियो को 'riyajain' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 1.16 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article