वायरल न्यूज़

Viral Video: चंपा चमेली है, गुलाबों की कली है..तरबूज बेचने का अंदाज देख आप भी हो जाएंगे जबरा फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक तरबूज बेचने वाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस अंदाज में शख्स तरबूज बेच रहा है उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Image

तरबूज बेचने वाले का मजेदार अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • तरबूज बेचने वाले का मजेदार वीडियो
  • बुजुर्ग का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत तक कर देते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ लोग इसके जरिए फेमस भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक तरबूज बेचने वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस अंदाज में शख्स तरबूज बेच रहा है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। लेकिन, शख्स का वीडियो वायरल हो गया है। अब इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

हर दुकानदार की इच्छा होती है कि उसका सामान आसानी से बिक जाए। लेकिन, रियल में ऐसा नहीं हो पाता है। लिहाजा, कई दुकानदार या फिर रेहड़ी-पटरी वाले तरह-तरह के जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं। कभी कोई मजेदार ऑफर निकालता है, तो कभी कोई अनोखे अंदाज में मार्केटिंग करता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बुजुर्ग अलग और अनोखे अंदाज में तरबूज बेच रहा है। बुजुर्ग अपने अंदाज में गाना गाते हुए तरबूज बेचता है। तरबूज का एक टुकड़ा हाथ में लेकर कहता है चंपा चमेली है, गुलाबों की कली है, क्या नाजों से पली है...10 का दो ले लो...10 का दो। वहीं, सड़क पर आते-जाते लोग उसे गौर से देखते रहते हैं। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

चचा ने महफिल लूट ली

इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'kurla_lover' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी कहना है कि बड़ा अनोखा ही तरीका है। कुछ का कहना है कि लग रहा है चचा मजे ले रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article