वायरल न्यूज़

Viral Video: कच्चा बादाम के बाद अब मिर्च बेचने वाले का वीडियो वायरल, अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर मिर्ची बेचने वाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस अंदाज में शख्स मिर्च बेच रहा है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। आलम ये है कि इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

अनोखे अंदाज में मिर्च बेच रहा था शख्स (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में मिर्च बेच रहा था शख्स
  • तरीका देखकर लोगों की छूट रही हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Today Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग अनोखे तरीके से धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग तो अजीबोगरीब हरकतें करके भी फेमस हो जाते हैं, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। इतना ही नहीं खाने-पीने की चीजों को कुछ दुकानदार इस अंदाज में बेचते हैं कि वो भी देखते ही देखते वायरल (Today Viral Video) हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक मिर्च बेचने वाला इन दिनों धमाल मचा रहा है। जिस अंदाज में वो मिर्च बेच रहा है उसे देखकर लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जा रही है। लेकिन, उसका वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कुछ समय पहले बंगाल का कच्चा बादाम बेचने वाला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस अंदाज में वो बादाम बेच रहा था, उससे वो रातोंरात स्टार बन गया था। अब मिर्च बेचने वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स हरी-हरी मिर्च बेच रहा है। उसका तरीका इतना अनोखा है कि लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। मिर्ची बेचने वाला जोर-जोर से बोल रहा है कि मिर्चा खाओ, खाना ना खाओ, पेट भर कर मिर्चा खाओ, खाओ-खाओ आधा किलो मिर्च खाओ...पास से जितने लोग गुजर रहे थे उसका अंदाज देखकर मुस्कुरा रहे थे। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

मिर्ची बेचने वाले का जलवा

वीडियो देखकर जरूर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'siran_khan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक तीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसा का कहना है कि भाई का अंदाज काफी निराला है। कुछ का कहना है कि भाई ने तो दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि ये नया इंटरनेट सेंसेशन। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article