वायरल न्यूज़

Viral Video: ऐसे लगाया ताला तो कभी जिंदगी में चोरी नहीं कर सकता चोर, देखें जबरदस्त जुगाड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 24, 2024, 04:31 PM IST

Desi Jugaad Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इस दौरान एक शख्स बताता है कि हथौड़ी या किसी लोहे की रॉड का इस्तेमाल करके इस ताले को तोड़ा जा सकता है।

Image

लॉक जुगाड़ वीडियो (फेसबुक)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के दर्जनों वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में हम एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह देसी जुगाड़ का सबसे जबरदस्त वीडियो है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दरवाजे को लॉक करने के लिए सबसे जबरदस्त जुगाड़ लगाया गया। इस जुगाड़ को अगर आपने भी लगा लिया तो कभी भी आपके घर में चोरी नहीं हो सकती है।

जुगाड़ का सबसे जबरदस्त वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इस दौरान एक शख्स बताता है कि हथौड़ी या किसी लोहे की रॉड का इस्तेमाल करके इस ताले को तोड़ा जा सकता है। इसके बाद वह एक जुगाड़ दिखाता है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने लोहे का एक बॉक्सनुमा लॉकर बनवा दिया है। इसी लॉकर के भीतर कुंडी डालकर ताला लगाया गया है। इसके बाद कोई भी चोर लॉक को तोड़ नहीं पाएगा। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं कि उन्होंने इससे पहले ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा है। अब वह भी अपने घर के बाहर ऐसा लॉकर बनवा देंगे, जिसके भीतर लॉक लगाकर वह कहीं भी जा सकते हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही यूजर्स इस जुगाड़ को बनाने वाले शख्स की जमकर सराहना कर रहे हैं। वीडियो को फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article