Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहता। इसी क्रम में एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो ऐसा है, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में एक कुत्ता पानी से भरी कांच की तीन गिलास को अपने मुंह से बैलेंस करता नजर आता है। वीडियो ने यूजर्स को अचरज में डाल दिया है।
वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आप देख सकते हैं कि एक कुत्ते ने अपने मुंह में लकड़ी का एक टुकड़ा पकड़ा हुआ है। यह लकड़ी के छोटे पटरे जैसा है। इसके बाद एक शख्स लकड़ी के इस पटरे पर दोनों तरफ कांच की गिलास में पानी भरकर रखता है। आप देख सकते हैं कि कांच की इन दो गिलासों के अलावा शख्स कुत्ते के सिर पर भी पानी से भरी कांच की एक और गिलास रखता है। इसके बाद कुत्ता जो करतब दिखाता है, वह हैरान करने वाला है। वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि कुत्ता पानी से भरी कांच की इन तीन गिलासों को बैलेंस बनाकर सीढ़ी पर चढ़ने लगता है। शायद ही इंसान ऐसा कारनामा अपने मुंह से कर पाएगा। वीडियो को lovelypets422 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कुत्ता आर्मी से जुड़ा है। दरअसल, उसका ट्रेनर आर्मी की यूनिफॉर्म पहना नजर आता है। आर्मी में कुत्तों को कुछ ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वह असाधारण काम को बड़ी आसानी से कर जाते हैं।
