जंगल की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही खूबसूरत भी। यहां हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जो लोगों को लंबे समय तक याद रह जाता है। ऐसा ही एक प्यारा नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां जंगल में एक बाघिन अपने चार नन्हे शावकों के साथ घूमती नजर आ रही है। इस दौरान शावक कभी मां के पीछे चलते तो कभी आसपास खेलते और जंगल को एक्सप्लोर करते दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर जंगल में बाघों को अकेले घूमते हुए देखना ज्यादा आम माना जाता है, लेकिन जब एक साथ बाघिन और उसके छोटे-छोटे शावक नजर आते हैं तो यह नजारा बहुत ही मनमोहक होता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मां के साथ जंगल में निकले नन्हे शावक
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बाघिन आराम से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है और उसके चारों शावक उसके आसपास नजर आते हैं। कोई शावक मां के पीछे चल रहा है तो कोई इधर-उधर घूमकर आसपास की चीजों को देखने की कोशिश कर रहा है। नन्हे शावकों की चाल और उनकी मासूम हरकतें इस वीडियो को और भी प्यारा बना देती हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे जंगल का रास्ता उनके लिए किसी खेल के मैदान जैसा हो। कभी वे एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं तो कभी अपनी मां के बेहद ही करीब आ जाते हैं। इन्हें देख ऐसा लग रहा है कि जैसे जंगल में कोई सामान्य परिवार अपने बच्चों के साथ घूमने निकला हो।
मां की निगरानी में मस्ती
बाघिन भी अपने बच्चों के आसपास लगातार नजर रखती दिखाई देती है। जंगल में छोटे शावकों के लिए हर चीज नई होती है। ऐसे में मां उनके साथ रहते हुए उन्हें सुरक्षित रखने के साथ-साथ आसपास की दुनिया को समझने का मौका भी देती है।
कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा
वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए ऐसे पल बेहद ही खास होते हैं। जंगल में बाघिन के साथ चार शावकों को एक साथ देख पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। वीडियो (Video) में शावकों की मासूमियत और मां के साथ उनकी मस्ती लोगों का दिल जीत रही है। जंगल की खामोशी के बीच नन्हे शावकों की चहलकदमी और खेलना इस पूरे नजारे को यादगार बना देता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kiranranga_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
