सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। वीडियो इंडोनेशियाई सेना के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का बताया जा रहा है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जवानों के लिए एक खास समारोह रखा गया था।
जब जवान को आई परिवार की याद, अधिकारी ने गले लगाकर दिया हौसला
इस मौके पर ज्यादातर जवानों के परिवार वाले उनके साथ मौजूद थे। कोई अपने माता-पिता के साथ था तो कोई अपने पार्टनर या दूसरे करीबियों के साथ। माहौल खुशी और गर्व से भरा हुआ था लेकिन इसी बीच एक जवान सबसे अलग और अकेला खड़ा नजर आया। उसके आसपास बाकी जवान अपने परिवार के साथ खुशी मना रहे थे, लेकिन उसके पास कोई अपना नहीं था। वह चुपचाप खड़ा था और दूर से सबको देख रहा था। उसके चेहरे पर छाई उदासी देखकर साफ लग रहा था कि उसे अपने परिवार की कमी महसूस हो रही थी। तभी वहां मौजूद एक सीनियर अधिकारी की नजर उस जवान पर पड़ी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
अधिकारी ने गले लगाकर कहा- तुम अकेले नहीं हो
अधिकारी ने उसकी परेशानी को समझा और बिना कुछ ज्यादा कहे उसके पास चले गए। उन्होंने जवान को अपने पास बुलाया और फिर उसे गर्मजोशी से गले लगा लिया। यह गले मिलना किसी औपचारिक सैन्य बधाई जैसा नहीं था। इसमें एक अपनेपन का एहसास था। ऐसा लग रहा था जैसे अधिकारी उस जवान को यह भरोसा दिला रहे हों कि वह अकेला नहीं है। शुरुआत में जवान ने अपनी भावनाओं को रोकने की कोशिश की लेकिन अचानक मिले इस अपनापन ने उसके अंदर छिपी भावनाओं को बाहर ला दिया। कुछ ही देर में उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे और वह अधिकारी के कंधे से लगकर रोने लगा। अधिकारी ने भी उसे तुरंत नहीं छोड़ा। वह लगातार उसे गले लगाए रहे और हिम्मत देते रहे।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
यह वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हमने इसे सोशल साइट एक्स से @Arnav_Singh293 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक अच्छा अधिकारी सिर्फ आदेश देना नहीं जानता, बल्कि अपने जवानों की भावनाओं को समझना भी जानता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
