Train Passenger Break Door Glass: भारतीय रेलवे के कई सारे ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोग आपस में लड़ाई करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वो पुराने वीडियोज (Viral Video) से एकदम अलग है। इसमें आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो आपने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में एक पैसेंजर ने ट्रेन के गेट का शीशा ही तोड़ दिया, जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ बिना टिकट वाले पैसेंजर एंट्री गेट पर खड़े थे। ऐसे में वे सब टिकट वाले पैसेंजर को अंदर आने नहीं दे रहे थे। इससे परेशान होकर रिजर्वेशन वाले पैसेंजर ने जो किया, उसे देखकर सभी के होश उड़ गए। दरअसल, अंदर ना जाने देने पर पैसेंजर ने दरवाजे का शीशा ही तोड़ दिया, जिसके बाद अंदर वाले सभी पैसेंजर्स देखते रह गए।
गुस्साए पैसेंजर ने एंट्री गेट का शीशा तोड़ा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एसी में ऐसी स्थित असहनीय है, पैसेंजर ने ठीक किया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एसी-3 भी अब जनरल कोच जैसा हो गया है। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.9 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 12 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
