वायरल न्यूज़

Lok Sabha Election 2024: पीली साड़ी के बाद अब कुर्ती वाली मैडम की तस्वीर वायरल, जानें कौन हैं ये महिला पोलिंग ऑफिसर?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2024, 01:57 PM IST

ट्विटर पर एक महिला पोलिंग अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चाएं भी काफी हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तस्वीर में दिखने वाली ये महिला अधिकारी कौन है?

Image

कुर्ती वाली मैडम की तस्वीर हुई वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

Woman Polling Officer Sushila Kanesh: लोकसभा चुनाव 2024 का आज पहला चरण है, जिसमें 21 राज्यों के 108 सीटों पर मतदान जारी है। ऐसे में मतदाता भी अपने मत का सही प्रयोग कर अपने नेता को जिताने के लिए आगे रहे हैं और चुनावी त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें एक कुर्ती वाली मैडम दिखाई दे रही है, जिनका स्वैग इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

बता दें, महिला पोलिंग अधिकारी की ये तस्वीर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से आई है, जिसे मध्य प्रदेश के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर की गई है। तस्वीर में दिख रही मैडम का नाम सुशीला कनेश बताया जा रहा है, जो राज्य सरकार की सहायक ग्रेड-3 अधिकारी हैं और वर्तमान समय में छिंदवाड़ा जिले में आपूर्ति शाखा में पदस्थ हैं। इस पोस्ट पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि चुनाव आयोग को ग्लैमर छोड़ निष्पक्ष चुनाव कराने पर ध्यान देना चाहिए।

Woman Polling Officer Reena Dwivedi

पीली साड़ी वाली मैडम भी हुई थीं वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

पीली साड़ी वाली मैडम भी हुई थीं वायरल

पिछले लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी पहनी हुई एक महिला ऑफिसर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस महिला अफसर का नाम रीना द्विवेदी है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोक निर्माण विभाग (PWD) की क्लर्क रीना की तस्वीर वायरल होते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई थी। इसके बाद उनकी ब्लैक ड्रैस और सनग्लास वाली एक दूसरी तस्वीर ने भी काफी तहलका मचाया था।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article