क्रिकेट में कैच ही मैच का फैसला कर देता है। अगर कैच हाथ से छूटा तो समझो मैच हाथ से छूटा। कुछ ऐसा ही वाकया असल जिंदगी में भी हुआ। जहां एक दुल्हन ने अपने कैच करने की स्किल से पूरे इंटरनेट को चौंका दिया। फिलहाल दुल्हन का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग दुल्हन के कैच पकड़ने की कला की तुलना दुनिया के महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं।
दुल्हन ने रसगुल्ले को किया कैच
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नई-नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंची हुई है। दुल्हन का स्वागत करने के लिए उसकी सासु मां एक प्लेट में रसगुल्ला लेकर खड़ी हैं। वह रसगुल्ले को एक चम्मच से उठाती है और दूल्हे को खिलाती है लेकिन उससे पहले फोटो लेने के लिए रसगुल्ला खिलाते हुए पोज देती है। तभी रसगुल्ला चम्मच से टपक पड़ता है। ऐसे में दुल्हन तपाक से उस रसगुल्ले को कैच कर लेती है और रसगुल्ले को जमीन पर गिरने से बचा लेती है।
वाह! बहू ने क्या कैच पकड़ा है
वीडियो में दुल्हन की इस फुर्ती को देख लोग उसके कायल होते जा रहे हैं। कोई उसकी तुलना धोनी से कर रहा है तो कोई उसके इस कैच को धोनी से भी अच्छा बता रहा है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर लास्ट 24 आवर्स ऑफ इंडिया @last24hrofindia नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट कर खूब चटकारे भी लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "दीदी की नजर रसगुल्ले पर ही थी, गिरते ही लपक लिया।" दूसरे ने लिखा, "ये वेडिंग कम, फिल्डिंग ज्यादा लग रही है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
