वायरल न्यूज़

जंगल में भी रानी की ही चलती है! शेरनी के सामने ढेर हुआ 'जंगल का राजा' शेर, Video देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Viral Video: वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। पहली बार में यह वीडियो देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। वीडियो में आप ‘जंगल के राजा’ शेर अपनी ‘रानी’ के सामने डरते हुए देखेंगे।

Image

शेर-शेरनी का वीडियो (एक्स)

Viral Video: वाइल्डलाइफ से जुड़े दर्जनों वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। इसमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। इसी बीच एक अनोखा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। पहली बार में यह वीडियो देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। वीडियो में आप ‘जंगल के राजा’ शेर अपनी ‘रानी’ के सामने डरते हुए देखेंगे। इस वीडियो को लोग पति-पत्नी से जोड़ रहे हैं।

वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे

वीडियो में आप देख पाएंगे कि शेर किसी गीदड़ की तरह शेरनी के सामने खौफ खा रहा है। आप देख पाएंगे कि शेरनी काफी गुस्से में है और लगातार शेर पर वार कर रही है। वहीं शेर डर के मारे पीछे हटता नजर आ रहा है। आप शेर के चेहरे पर आए एक्सप्रेशन से उसका डर आसानी से देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि शेरनी के डर से शेर सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिरता है। देखें वीडियो-

इसी वीडियो में आपको नजर आएगा कि वह शेरनी के कहर से किसी तरह बचकर भागने की कोशिश करता है। हालांकि, शेरनी लगातार उसे पटखनी देती नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि वह किसी बात से शेर से चिढ़ी हुई है और उसने ठान लिया है कि वह जंगल के राजा को सबक सिखाकर ही रहेगी। इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article