VIDEO: भूखी मछलियों को खाने के लिए दिया गया चारा, पलक झपकते ही चट कर गईं एक-एक दाना
- Authored by: Pankaj Yadav
- Updated Jan 23, 2026, 03:06 PM IST
मछलियों को चारा खिलाने का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के पानी में लाई फेंकने पर सारी मछलियां उस चंद सेकंड में चट कर जाती हैं।
मछलियों को चारा खिलाते लोग (X/@Sheetal2242)
जीव-जंतुओं को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी पुण्य का भागीदार बनने के लिए एक कपल ने नदी में रहने वाली मछलियों को चारा खिलाने का फैसला किया। बाद में लोगों को जब मछलियों को चारा खिलाने का फलसफा देखने को मिला तो वे हैरान रह गए। दरअसल, नदी में रहने वाली वे मछलियां इतनी भूखी थीं कि नदी में चारा पड़ते ही उसके एक-एक दाने को पलक झपकते ही चट कर गईं।
मछलियों को चारा खिलाने का वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी के ऊपर बने पुल से एक कपल नदी में एक बोरी लाई गिराता है। नदी में लाई के पड़ते ही मछलियां उस पर टूट पड़ती हैं और फड़फड़ाते हुए सारे चारा को चंद सेकंड में ही निगल जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही नदी में चारा गिरता है वहां का पानी सफेद रंग का नजर आने लगता है और कुछ ही देर में पानी वापस अपनी रंगत में आ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इतने सारे चारे को खाने वाली मछलिया न जाने कितनी भूखी रही होंगी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "मात्र 30 सेकंड के अंदर सारा चारा खत्म हो गया। अब आप कल्पना करिए मछलियां कितनी भूखी रही होंगी।" इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भूख की परिभाषा किसी के लिए अलग नहीं होती, कुदरत की बनी इस सृष्टि में सबको भूख लगती।" दूसरे ने लिखा, "चारा भीग गया होगा तो पानी के नीचे भी जा सकता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।