दुनिया

फ्लावियो बोल्सोनारो, उनके परिवार को वीजा देगा US, राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद छोड़ा है देश

ब्राजील के सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद अमेरिका पहुंच गए हैं। मंगलवार दोपहर इस घटनाक्रम से जुड़े तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी विदेश विभाग उनके और उनके परिवार के सदस्यों को प्रवेश वीजा देने वाला है।

Image

ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में फ्लावियो की हुई हार।

Photo : AP

Flavio Bolsonaro: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हार का सामना करने वाले फ्लावियो बोल्सोनारो भागकर अमेरिका पहुंचे हैं। अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह फ्लावियो एवं उनके परिवार को वीजा देगा। इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत हुई है। फ्लावियो ने अभी चुनाव नतीजे को स्वीकार नहीं किया है। फ्लावियो के पिता पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो जेल में हैं। उन्हें 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के मामले में दोषी ठहराया गया।

सिल्वा की जीत को स्वीकार नहीं किया

ब्राजील के सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद अमेरिका पहुंच गए हैं। मंगलवार दोपहर इस घटनाक्रम से जुड़े तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी विदेश विभाग उनके और उनके परिवार के सदस्यों को प्रवेश वीजा देने वाला है। फ्लावियो बोल्सोनारो ने अभी तक वामपंथी मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत को स्वीकार नहीं किया है। बताया गया है कि उन्होंने अपना पासपोर्ट जमा करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने से इनकार करने के बाद ब्राजील छोड़ दिया।

फ्लावियो के फ्लोरिडा पहुंचने की खबर

फ्लावियो, उनकी पत्नी और दो बेटियों के ठिकाने की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। परिवार के करीबी एक सूत्र ने बताया कि फ्लावियो फ्लोरिडा पहुंच गए हैं, लेकिन उन्होंने उनके सटीक स्थान के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विदेश विभाग फ्लावियो बोल्सोनारो और उनके परिवार को वीजा जारी करेगा और उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति देगा।”

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article