शहर

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए लॉन्च हुआ 'Delhi Liquor Booking' ऐप; जानिए नियम, सीमा और पिकअप प्रक्रिया

Delhi Liquor App Purchase Limit Age Rules: दिल्ली सरकार की DSIIDC ने 'Delhi Liquor Booking' ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहक घर बैठे शराब बुक कर दुकान से उठा सकेंगे, लेकिन होम डिलीवरी नहीं होगी।

Image

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए लॉन्च हुआ 'Delhi Liquor Booking' ऐप; जानिए नियम, सीमा और पिकअप प्रक्रिया

Delhi Liquor Booking App: दिल्ली सरकार की उपक्रम कंपनी DSIIDC ने राष्ट्रीय राजधानी में मदिरा प्रेमियों की सुविधा और दुकानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ‘Delhi Liquor Booking’ मोबाइल ऐप पेश किया है। हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के बाद ग्राहकों को खुद दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर लेना (पिकअप करना) होगा।

वर्तमान में यह सुविधा दिल्ली की लगभग 200 सरकारी शराब दुकानों पर शुरू की गई है।

ऐप से बुकिंग और पिकअप की पूरी प्रक्रिया:

ब्रांड व मात्रा का चयन: ग्राहक ऐप के जरिए शराब का अपना पसंदीदा ब्रांड, बोतल का साइज और मात्रा चुनकर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

क्यूआर कोड (QR Code) जनरेशन: भुगतान सफल होने के बाद ऐप पर एक क्यूआर कोड जेनरेट होगा।

दुकान से पिकअप: ग्राहक को संबंधित दुकान पर जाकर यह क्यूआर कोड स्कैन कराना होगा, जिसके बाद बोतल सौंप दी जाएगी।

48 घंटे की समयसीमा: बुकिंग के बाद ग्राहक के पास 48 घंटे के भीतर दुकान से शराब लेने का समय होगा।

नियम, शर्तें और सीमाएं:

उम्र की सीमा: ऐप का इस्तेमाल करने और बुकिंग करने के लिए ग्राहक की आयु न्यूनतम 25 वर्ष होना अनिवार्य है।

खरीद की अधिकतम सीमा: एक व्यक्ति ऐप के माध्यम से अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर की बुकिंग कर सकता है।

कैंसिलेशन और रिफंड नीति: शराब की डिलीवरी/पिकअप लेने से पहले बुकिंग कैंसिल की जा सकती है, लेकिन एक बार दुकान से बोतल प्राप्त करने (खरीदने) के बाद इसे वापस (Return) नहीं किया जा सकेगा।

ऐप लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य

सरकार और DSIIDC के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य ठेकों पर लगने वाली लंबी लाइनों और भीड़ को कम करना है। इसके साथ ही, काउंटर पर पेमेंट में लगने वाले समय की बचत होगी और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article